Search

 
 
 

मझगांव : मोहर्रम को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. मझगांव थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी भगत ने कहा कि बिना लाइसेंस के ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उपद्रवियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. शांति भंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-reached-for-intervention-on-non-payment-of-loan/">जमशेदपुर

: लोन नहीं चुकाने पर दखल दिहानी के लिए पहुंची प्रशासन

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. थाना क्षेत्र के आये हुए जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों से मुहर्रम पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई. बैठक में उपस्थित पूर्व सदर मोहम्मद सनाउल्लाह ने कहा कि मझगांव प्रखंड़ क्षेत्र में सभी धर्म के लोग शांतिपूर्ण पर्व  मनाते आ रहे हैं ओर आगे भी शांतिपूर्ण ओर आपसी भाईचारे का मिसाल कायम रहेगा. मझगांव व खड़पोस में मोहर्रम में कोई ताजिया या अन्य जुलूस नहीं निकलती है.  इस मौके पर मास्टर जन्नत हुसैन, पूर्व सदर मोहम्मद सनाउल्लाह, पूर्व उप मुखिया रुशदुस्लाम, 15 सूत्री सदस्य दिलवर हुसैन, कांग्रेस जिला महासचिव मासूम रजा, फिरदोश अंसारी, अंजर हुसैन, मोहम्मद आदिल, मजहर हुसैन, वसीम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही