Search

 
 
 

मझगांव : पुलिस ने पोंडवाबुरू जंगल से 100 मवेशियों को किया जब्त

 
Majhgaon (Md Wasi) : ओडिशा से झारखंड की ओर सीमा में जानवरों की तस्करी के खबरों के बीच मझगांव थाना पुलिस ने बुधवार को पोंडवाबुरू जंगल से लगभग 90 से 100 मवेशियों को जब्त किया. गुप्त सूचना मिली थी कि पोंडवाबुरू जंगल में दर्जनों गाय लावारिस हालत में मौजूद है. इसकी जानकारी मिलते ही मझगांव थाना पुलिस दलबल के साथ पोंडवाबुरू जंगल पहुंचकर लावारिस हालत में पाए गए जानवरों को अपने साथ थाना ले आई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-beat-up-brother-in-law-in-a-family-dispute-in-azadnagar-reached-the-police-station-in-a-blood-soaked-condition/">जमशेदपुर

: आजादनगर में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने की साले की पिटाई, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाना

घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था

[caption id="attachment_517593" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JABT-PASHU.jpg"

alt="" width="600" height="304" /> पशुओं को ले जाते लोग[/caption] हालांकि घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था. इससे किसी के ऊपर मामला दर्ज नहीं किया जा सका. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकास ने कहा कि झारखंड ओडिशा सीमा से जानवरों की तस्करी की जानकारी मिली थी. लेकिन मंगलवार रात को जानकारी मिली कि कुछ बड़ी संख्या में पोंडवाबुरू जंगल में पशु बंधे है, इसके बाद पुलिस दल पहुंच कर सभी गायों को जब्त कर लिया. वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीम में शामिल सब इंपेक्टर प्रंशात गौरव शामिल थे. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जब्त मवेशियों को क्षेत्र के लगभग 40 किसानों के बीच शर्त आधारित जिममें-नामे के आधार पर दे दी गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-beat-up-brother-in-law-in-a-family-dispute-in-azadnagar-reached-the-police-station-in-a-blood-soaked-condition/">जमशेदपुर

: आजादनगर में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने की साले की पिटाई, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही