Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : पंचायतों में मनाया गया प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत मुख्यालयों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में पंचायत स्तर के चिन्हित लाभुकों के साथ बैठक कर उनके साथ आवास निर्माण में हो रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर 30 जून तक आवास निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इस संबंध में प्रखंड समन्वयक जीत सिंह जोजो ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी 12 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है. लंबित आवासों को उक्त समयावधि तक पूर्ण करना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-drainage-system-before-monsoon-suresh-sawaiyan/">चाईबासा

: बरसात पूर्व हो जल निकासी की व्यवस्था – सुरेश सावैयां

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

मझगांव प्रखंड में स्वीकृत आवासों की कुल संख्या 4921 हैं, इनमें से 4431 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है. फिलहाल 490 आवास का निर्माण अभी बाकी है. इनमें से 300 आवास के लिंटन से ऊपर का कार्य हो चुका है, शेष लगभग 190 का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ था. ऐसे लाभुकों को नोटिस जारी कर कार्य आरंभ करवाया गया है. उन्होंने बताया कि अब भी कुछ लाभुक कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी कर समयावधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने वाले लाभुकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही