Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्रखंड के 94 विद्यालयों में मनाया गया "रिओपनिंग स्कूल डे"

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के सभी 94 विद्यालयों में "रिओपनिंग स्कूल डे" मनाया गया. सोमवार को सभी सरकारी विद्यालयों में गर्मी छुट्टी के बाद दोबारा विद्यालय खुलने पर स्कूली बच्चों द्वारा एस्पायर के माध्यम से प्रभात फेरी निकालकर "रिओपनिंग स्कूल डे" मनाया गया. इसका शुभारंभ मवि मझगांव में जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय व मझगांव पंचायत मुखिया मधु धान एवं मवि सरगरिया में प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार के द्वारा किया गया. जिप सदस्य ने कहा कि एस्पायर का सराहनीय पहल है. पहली बार क्षेत्र में स्कूल रिओपनिंग डे मनाया जा रहा है. वास्तव में गर्मी छुट्टी के बाद बच्चों का उपस्थिति काफी कम रहती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/two-ieds-found-again-in-chaibasa-security-forces-defused/">चाईबासा

में फिर मिले दो आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

शिक्षा विभाग की पहल एक भी बच्चा विद्यालय से ना हो दूर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Majhgaon-School-Reopening-Day-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शत-प्रतिशत उपस्थिति में कई महीना लग जाता था अब जागरूकता रैली, प्रभात फेरी, सामुदायिक बैठक आदि कार्यक्रम से बच्चों के अभिभावक में जागरूकता फैल रही है और उम्मीद है कि दो-चार दिनों में ही प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति देखने को मिलेगी. प्रखंड समन्वयक चंद्रकांत घाटे ने कहा कि गर्मी छुट्टी के बाद जब विद्यालय खुलती थी तो बहुत सारे बच्चे निरंतर पढ़ाई से वंचित हो जाते थे जिसका परिणाम होता था कि अधिकतर बच्चे बाल मजदूरी और उसके बाद बाल-विवाह जैसी प्रथा में शामिल हो जाते थे जिससे क्षेत्र में समाज विरोधी गतिविधियों को बल मिलता था. अब हमारा और शिक्षा विभाग का एक ही पहल है की एक भी बच्चा विद्यालय से दूर ना हो सभी बच्चा विद्यालय में हों और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्हें मिल सके. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-car-collided-with-divider-on-nh-18-driver-killed-three-injured/">बहरागोड़ा

: एनएच 18 पर डिवाइडर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, तीन जख्मी

नामांकन के लिए चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम

चंद्रकांत घाटे ने कहा कि हमारी ओर से नए नामांकन के लिए युद्ध स्तर पर नामांकन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा ताकि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, रि-ओपनिंग स्कूल डे का शुभारंभ मवि घोड़ाबांधा में पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति, मवि नयागांव में पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा आदि जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया. मौके पर बीपीओ अरुण विश्वकर्मा, सीआरपी प्रताप पिंगुवा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सपन साहू, राजेश महतो, गजेंद्र पान, मुजाहिद हुसैन, एलएफ अजय कंसारी, सीएफ एम चिश्ती, अफाक असरार, अबू तलहा, आदिल अंसारी, अस्मिता, जमादार हेंब्रम, जवाहर लाल पान, भानुप्रिया, आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही