Search

 
 
 

मझगांव : 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने काला बैच लगा कर किया कार्य

 
Mazgaon (Md wasi) : मझगांव अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को काला बैच लगाकर काम किया. मझगांव अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर अंचल कर्मीयों ने काला बैच लगाकर कार्य किया.  प्रभारी अंचल निरीक्षक ने कहा कि राजस्व कर्मचारी अपनी मांग के समर्थन में  29 अगस्त को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे.  उसके बाद संघ के आह्वान पर दो सितंबर को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-first-merit-list-released-for-enrollment-in-ug-semester-i-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के यूजी सेमेस्टर- वन में नामांकन के लिए पहला मेरिट लिस्ट जारी

प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे आवेदन 

प्रभारी अंचल निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि उसके बाद आठ सितंबर को जिला उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपा जाएगा. अगर सरकार मांगे नहीं मानती है तो सभी 14 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे. मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी लखन पुर्ती, राजस्व कर्मचारी  रुस्तम कुमार साहू, यशवंत महतो, अंचल अमीन, राजेश कुमार झा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही