Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मानकी-मुंडा संघ की समीक्षा बैठक

  • मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता को करें जागरूक : युगल किशोर
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड मानकी-मुंडा संघ भवन परिसर में रविवार को संघ का मासिक समीक्षा बैठक संघ प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित मजगांव प्रखंड के सभी 88 मौजा के ग्रामीण मुंडा-मानकी व डाकुवाओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मझगांव- धोबाधोबिन भाया बेनिसागर सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है परंतु क्षेत्र के रैयतों को मुआवजा नहीं मिला है जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए कार्य करें, सभी ग्रामीण मुंडा अपने-अपने क्षेत्र के रैयतों का लगान वसूली कर लगान राशि अंचल कार्यालय में जमा करें. आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरुक कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करायें ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके. क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचा कर बेहतर इलाज के लिए सलाह दें. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-candidate-yashaswini-sahay-will-file-nomination-on-monday-public-meeting-in-morhabadi/">कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को करेंगी नामांकन, मोरहाबादी में जनसभा
भीषण गर्मी के कारण तत्काल क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय बंद है ऐसे में बच्चों को गर्मी के साथ साथ नशा पान से भी बचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें. और बच्चों को घर पर ही शिक्षा से जोड़े रखने का कार्य किया जाए. लकड़ी माफियाओं से वन को सुरक्षित रखने के लिए जंगलों का वन समिति निरंतर निगरानी करें. किसी भी हाल में लकड़ी माफियाओं को गांव में घुसने ना दें. गांव क्षेत्र में समाज विरोधी गतिविधियों को पाबंद लगाने के लिए बैठक आयोजित कर जागरूकता का कार्य करें. भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी माह से संघ का बैठक सुबह 8:00 बजे से आयोजित की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण मुंडा जगमोहन तिरिया, बुद्धदेव पिंगुवा, विवेकानंद चातार, मोरन सिंह बिरुवा, सनातन पिंगुवा, लक्ष्मण हेंब्रम, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-does-not-want-jharkhand-to-progress-kalpana-soren/">भाजपा

नहीं चाहती कि झारखंड आगे बढ़े : कल्पना सोरेन

चाईबासा : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chaibasa-Gita-Koda-Abhivadan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने रविवार को नोवामुंडी प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण के बीच मोदी सरकार के द्वारा चलाए गए जन जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी. लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण जनता में काफी उत्साह है. ग्रामीण क्षेत्रों में गीता कोड़ा का जोरदार ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया जा रहा है. भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने अपने पक्ष में कमल फूल छाप के बटन नंबर एक दबाकर वोट करने की जनता से अपील की और केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का जनता से आशीर्वाद मांगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-candidate-yashaswini-sahay-will-file-nomination-on-monday-public-meeting-in-morhabadi/">कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को करेंगी नामांकन, मोरहाबादी में जनसभा
मौके पर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आज हमारे विपक्षी तरह-तरह के इल्जाम हम लोगों पर लगा रहे हैं कि हम लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं या फिर आरक्षण में कटौती ला रहे हैं, लेकिन ऐसा कोई भी बात नहीं है. अभी 2 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी का आगमन शहर चाईबासा में हुआ था. उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक वे जिंदा है. बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं होगा. ग्रामीणों ने भी अपनी सहमति जाहिर करते हुए गीता कोड़ा के सामने समस्याओं को रखा और जल्द से जल्द निष्पादन हेतु निवेदन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही