Search

 
 
 

मझगांव : बारिश के कारण सड़क धंसी, राहगीरों को हो रही परेशानी

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मझगांव मुख्य चौक की सड़क धंस गयी. सड़क के धंसने से उक्त स्थान पर बड़ा गड्ढा बन गया, जो दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है. मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व मझगांव ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत मेन पाइपलाइन बिछाने के लिए मझगांव मुख्य चौक में बड़ा-सा सुरंग रूपी गड्ढा बनाकर पाइपलाइन डाला गया था. लेकिन सुरंग में मिट्टी व बालू की फीलिंग नहीं होने से बरसात का पानी घुसने लगा और सड़क बीचों-बीच धंस गई. अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे पूरी सड़क धंस जाएगी. क्योंकि प्रत्येक दिन हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां इस सड़क से गुजरती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-day-karate-competition-started-200-participants-are-participating/">चाईबासा

: दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 200 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

बड़ी दुर्घटना की संभावना

सड़क के धंसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय दुकानदारों ने उक्त गड्ढे की पहचान के लिये लाल झंडा लगा दिया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जलापूर्ति योजना पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा किया गया है और इनमें भी सड़क धीरे-धीरे धंस रही है. सड़क की मरम्मत अगर जल्द ना करवायी गयी तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही