Search

 
 
 

मझगांव : सद्दाम हुसैन बने जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष

 
Majhgon : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद जिले में संगठन के विस्तार में जुट गए हैं. जदयू की नजर सिंहभूम लोकसभा सीट पर है. इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी एवं मझगांव प्रखंड का दौरा कर संगठन का विस्तार किया. पार्टी से जुड़े युवा चेहरा सद्दाम हुसैन को मझगांव का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है. राजेश बिरूवा को जदयू युवा मोर्चा और सुनिका हेम्ब्राेम उर्फ लक्ष्मी हेम्ब्रोम को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. नव मनोनीत नेताओं को जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने मनोनयन पत्र सौंपने के बाद संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और कमेटी का विस्तार करने को कहा. जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने कहा कि जदयू लोस चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी. इसे भी पढ़ें : पढ़ाई">https://lagatar.in/special-attention-will-be-given-to-skill-development-along-with-studies-sanjay-singh/">पढ़ाई

के साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा : संजय सिंह
इसके लिए सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार के साथ नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जदयू का लक्ष्य बूथ स्तर पर 50 सदस्य बनाने का है. इसे लेकर संगठन से जुड़े सदस्यों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया है. बिश्राम मुंडा ने चारों प्रखंड का दौरा कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली और जदयू के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उनकी समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर सुग्रीब गोप, रामचंद्र गोप, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अफताब, मोहम्मद अकबर, जितेन गोप, मोहम्मद शफीक, अखलाक हुसैन, शम्स रजा, कबीर हुसैन, अब्दुल अहमद, प्रकाश गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही