Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगा आग, कंप्यूटर सिस्टम सहित दस्तावेज जलकर खाक

 
Majhgaon (Md. Wasi) : रविवार देर रात लगभग 11 बजे प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग लगने से कंप्यूटर सहित दस्तावेज जलकर खाक हो गए. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग लगने से कार्यालय का दो कंप्यूटर, तीन प्रिंटर, इनवर्टर मशीन, बीएसएनएल कंपनी का झारनेट द्वारा लगाया गया मशीन, आवास के दस्तावेज, पेंशन के दस्तावेज सहित अन्य दस्तावेज जल कर खाक हो गए. आग लगने के बाद इनवर्टर का बैटरी ब्लास्ट कर गया जिसके कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया. आवाज इतना जोर था कि आस-पड़ोस के लोग सड़क पर निकल गए और देखते ही देखते सब कुछ जल कर खाक हो गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sai-devotees-offer-prayers-at-sai-temple-on-guru-purnima/">घाटशिला

: साईं भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रखंड परिसर में लगा पानी का मोटर भी जला

[caption id="attachment_687081" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Majhgaon-Block-Fire-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग में जले कम्प्यूटर और अन्य सामान.[/caption] आवाज सुनकर प्रखंड का सुरक्षाकर्मी सिंगा तामसोय आकर देखा कि प्रखंड कार्यालय में आग लग गई है तब उसने इसकी सूचना प्रखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मानसिंह को दी. आग लगने की खबर पाकर आस-पड़ोस के लोग भी प्रखंड कार्यालय पहुंच गए और आनन-फानन में पानी डालकर आग को बुझाने का काफी देर तक प्रयास करते रहे. शॉर्ट सर्किट के कारण प्रखंड परिसर स्थित पानी मशीन का मोटर भी जल गया है. इनके अलावा कर्मियों के आवास में लगे पंखा आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी खराब हो गए हैं. मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय भवन काफी पुराना है और खंडहर जैसा बन चुका है. कार्यालय में बिजली वायरिंग इधर-उधर झुल रहे हैं. आग अहले सुबह तक कागजातों में सुलग रहे थे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-matrictoppers-honored/">डुमरिया

: मैट्रिक के टॉपर्स को किया गया सम्मानित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Majhgaon-Block-Fire-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय मझगांव ने कहा कि देर रात को शॉर्ट सर्किट होने के कारण कार्यालय में आग लग गई. जिसके कारण पुराने दस्तावेज सहित कंप्यूटर सिस्टम आदि जल गया

मो. वसीमुद्दीन

प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय, मझगांव

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही