Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : छह परिवार ईसाई धर्म छोड़कर सरना धर्म में करेंगे वापसी, दी सहमती

Majhgaon (Md wasi) : अपना समाज, अपना धर्म इस विचार के साथ आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने मझगांव के तरतरिया पंचायत अंतर्गत कुलबई गांव में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान आदिवासी हो समाज, प्राकृतिक, आस्था सहित सरना धर्म की विशेषताओं के बारे समाज के लोगों को बताया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिरूवा तथा मझगांव प्रखंड अध्यक्ष प्रोसेस उर्फ अनिल चातर ने समाजिक, धार्मिक तथा आर्थिक उत्थान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया.

प्रलोभन तथा बहकावे में धर्मांतरण न करने की अपील

समाज में आंतरिक- कुरीतियों तथा अंधविश्वासों को समाप्त करने के कई उदाहरण प्रस्तुत किये. धर्म के नाम पर किसी के प्रलोभन तथा बहकावे में धर्मांतरण न करने के लिए सामाजिक स्तर पर लोगों को संगठित किया गया. इस दौरान ईसाई धर्म अपना चुके लोगों को सरना धर्म में वापस आने के लिए प्रस्ताव दिया गया. विभिन्न स्तर से जागरूक होकर छह परिवारों ने सरना में वापसी पर सहमति दी. जल्द ही सभी को विधिवत रूप से सरना धर्म में वापसी कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-description-of-sati-marriage-on-the-fourth-day-in-shiv-mahapuran-at-kitadih-gwalapatti/">जमशेदपुर

: किताडीह ग्वालापट्टी में शिव महापुरूण में चौथे दिन सती विवाह का हुआ वर्णन

आदिवासी बचाव महारैली में शामिल होने का आह्वान

वहीं, ग्रामीणों संग बैठक कर आगामी 05 मार्च को रांची में आयोजित होने वाली आदिवासी बचाव महारैली में शामिल होने की अपील की गई. इस महाजुटान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर शामिल होने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मानकी-गंगाराम तिरिया, कुलबई मुंडा- जाबोर तिरिया, डिन्डीबुरु मुंडा - पवित्र जेराई,मुखिया चांदमनी तिरिया, बिसकाटा दिऊरि मोरन सिंह जेराई,डाकुवा डोकणेया तिरिया,आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमिटि के दियुरी सदस्य नरेश पिंगुवा, प्रखंड उपाध्यक्ष -नंदलाल तिरिया, ग्रामीण जोटेया तिरिया, जामदार तिरिया, गुरुचरण बोयपाई, डमरूधर भीमकुल, जुमल तिरिया, बड़ये बोयपाई, चैतन्य तिरिया,गुरूचण तिरिया, गोपाल, शिवनाथ तिरिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही