Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : छोटारायकमन में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर का मनाया गया छठा वर्षगांठ

Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र के छोटारायकमन गांव में स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर का छठा वर्षगांठ बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. वर्षगांठ को लेकर सुबह से ही गांव में तैयारियां शुरू हो गई थी. लोग घर, आंगन की सफाई जोर शोर से की. अपराह्न 12 बजे के बाद विभिन्न गांव की महिलाएं कलश यात्रा के लिए गांव में स्थित बड़ा तालाब के लिए रवाना हुईं. वहां कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बड़ारायकमन, कासिडिह व अन्य गांव से भी महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा बड़ा तालाब से खादानसाई होते हुए मुख्य सड़क पहुंची. वहां से मंदिर तक करीब 1 किलोमीटर कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में संकीर्तन का आयोजन किया गया था. इस दौरान गांव में जगह जगह कलश धारण महिलाओं का हल्दी पानी से पैर धुलाने का कार्य किया गया. मंदिर व देव प्रतिष्ठान के लिए सुबह से ही भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना शुरु हो गई थी. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-co-in-charge-demarcated-the-land-allotted-to-former-naxalites/">गुड़ाबांदा

: प्रभारी सीओ ने पूर्व नक्सलियों को आवंटित जमीन का किया सीमांकन
महाप्रभु भगवान जगन्नाथ का मंगल स्नान कराया गया. करीब 3 घंटे चली विशेष पूजा के बाद भगवान की महाआरती की गई. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. हवन, पूजन, महाप्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ. महाप्रभु जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष भागरथी नायक ने बताया कि हर साल की इस वर्ष भी मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. हालांकि पिछले दो वर्ष कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण कलश यात्रा नहीं निकाली जा सकी. आयोजन में मुख्य रूप से सचिव लालमोहान गोप, पशुपति नायक व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही