Search

 
 
 

मझगांव : चतरीसाई गांव में सोलर आधारित जल मीनार एक माह से खराब, सैकड़ों परिवार परेशान

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के सोनापोस पंचायत अंतर्गत चतरीसाई गांव में बीते एक माह से सोलर आधारित जल मीनार खराब हो गया है. चुआं (गड्ढे) के पानी से पांच सौ से अधिक ग्रामीण अपनी प्यास बुझा रहे हैं. राज्य सरकार पेयजल आपूर्ति के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है ताकि राज्य की जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके. सरकार की हर घर नल योजना के बावजूद चतरीसाई गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. पूरे गांव में 4 टोला हैं इसमें भी मात्र दो गांव में नलकूप ही लगा हुआ है. एक नलकूप में 2 वर्ष पूर्व 14वें वित्त योजना से सोलर आधारित जल मीनार लगाया गया था. एक माह पूर्व ही जलमीनार खराब हो गया है. और दूसरे टोला के नलकूप में घंटों इंतजार के बाद पानी निकलती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-punjab-fc-beat-jfc-2-0-in-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप में पंजाब एफसी ने जेएफसी को 2-0 से हराया

जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं ग्रामीण

जलमीनार के मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड कर्मियों तक गुहार लगाकर ग्रामीण थक चुके हैं. किसी ने इस ओर ध्यान दिया है. अप्रैल माह की चिलचिलाती गर्मी में महिलाएं खेत में बने चूआं से पानी लाने को विवश हैं. पानी का कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण मजबूरी में चूआं के पानी से कार्य चला रहे हैं. मालूम हो कि गांव में एक प्राथमिक विद्यालय भी है जिसमें रोजाना 75 से 80 बच्चों का मध्याह्न भोजन भी बनता है लेकिन जल मीनार खराब हो जाने के कारण दूसरे टोला से पानी लाकर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है. बच्चों को पीने के लिए पानी बड़ी मुश्किल से मिल जाती है लेकिन शौचालय के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं के लिए कई बार स्थानीय ग्रामीण सहित अभिभावकों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर हार मान चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही