Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत अंतर्गत ग्राम बुरुईकुटी में सोलर जल मीनार बीते 6 माह से खराब हो गया है. सैकड़ों परिवारों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. बुरईकुटी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप बीते 2 वर्ष ही सोलर जल मीनार लगाया गया था. उसी जल मीनार से गांव के सैकड़ों परिवार सहित विद्यालय के बच्चों का एमडीएम एवं अन्य कार्य की जाती थी लेकिन लगभग 6 माह से सोलर जल मीनार खराब हो गया है और नलकूप से एक घंटा इंतजार करने पर बड़ा मुश्किल एक बाल्टी पानी निकल पाता है. गांव की महिलाओं ने बताया कि कई बार पानी लेने के लिए आपस में तू-तू मैं-मैं हो जाती है. मजबूरी में गांव के सैकड़ों परिवार डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब जाने को विवश हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-babasahebs-birth-anniversary-was-celebrated-ceremonially-at-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी
: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
: नेशनल जेम्स पब्लिक स्कूल का उद्घाटन
: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
स्थानीय जनप्रतिनिधि व सरकारी कर्मियों से ग्रामीण लगा चुके हैं गुहार
तालाब से जरूरत का पानी लाकर परिवार चला रहे हैं. अप्रैल माह की चिलचिलाती 40 डिग्री गर्मी में लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सरकारी कर्मियों से जल मीनार मरम्मत करवाने का गुहार लगाया जा चुका है लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा गांव के 100 से अधिक परिवारों को उठाना पड़ रहा है. स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पा रही है. पूरे गांव में मात्र दो नलकूप है उसमें से एक खराब है और एक में सोलर जल मीनार लगाया गया था लेकिन वह भी खराब हो गया है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-inauguration-of-national-gems-public-school/">हुसैनाबाद: नेशनल जेम्स पब्लिक स्कूल का उद्घाटन
Leave a Comment