Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पल्स टू उच्च विद्यालय मझगांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही शिक्षकों व अतिथियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. विद्यालय में भाषण, चित्रांकन, दो सौ मीटर दौड़, एक सौ मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओ को विद्यालय के प्राचार्य राजीव वर्मा व अतिथि ने मेडल प्रदान किया. वहीं विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है. यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Majhgaon-School-1.jpg"

alt="" width="1152" height="648" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-co-operative-law-college-warn-of-agitation/">जमशेदपुर:

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाषण प्रतियोगिता में बालक में प्रथम रोहित प्रधान, चंदन यादव, लक्ष्मण हेम्ब्रम, बालिका वर्ग में प्रथम स्वाति उरांव, द्वितीय सावित्री मुर्मू, तृतीय निकिता कारवां, चित्राकंन में प्रथम स्वाति उरांव, द्वितीय सुंकती पिंगुवा, तृतीय लक्ष्मी नायक रही. लंबी कूद बालक में प्रथम रामकृष्णा चातार, द्वितीय पुत्कर तिरिया और तृतीय राम तिरिया रहे. बालिका में प्रथम सुमित्रा पिंगुवा, द्वितीय स्वाति उरांव और तृतीय पुष्पा रही. दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम करीना बोंबोगा, द्वितीय अशियाना गोप और तृतीय कविता रही. बालक वर्ग में प्रथम कृष्णा जेराई, द्वितीय शैलेश गोप और तृतीय गुरुचरण पूर्ति रहे. कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल शिक्षक विकास भोल, धिरेंद्र तिवारी, शिक्षिका मोनिका मुखी, सबिता बिरुवा, ललिता पिंगुवा, निलेश कुमार, पार्वती गोप, यश्मति सिद्भु, कमला देवी, हेस्सा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही