Search

 
 
 

मझगांव : सिलफोड़ी जंगल के समीप मोड़ पर स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार

 
Majhgaon : जैंतगढ़ मुख्य सड़क के सिलफोड़ी जंगल के समीप मोड़ पर मझगांव की ओर से तेज गति में स्विफ्ट कार (JH 05 CA 3193) खैरपाल की ओर जा रही थी. कार चालक काफी तेज गति में होने के कारण संभल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर माइलस्टोन को तोड़ते हुए झाड़ी में जाकर पलट गई. ग्रामीणों ने कहा कि कार में तीन से चार युवक सवार थे. कार में सवार सभी को हल्की चोटें आई हैं. घटनास्थल से सभी युवक कार छोड़कर भाग निकले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Majhgaon-Car-1.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-108-ambulance-service-will-reach-on-one-click-launch-of-jeevandoot-app-on-monday/">रांची:

एक क्लिक पर पहुंचेगी 108 एंबुलेंस सेवा, सोमवार को जीवनदूत एप की लॉन्चिंग
नजदीक के सिलफोड़ी गांव में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है. घटना की सूचना पाकर मझगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची और कार को  सीधा कर बाहर निकाला गया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कार हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोटाचोरा-तिरिलपी निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है. मझगांव पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर चालक और गाड़ी मालिक की खोजबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही