Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : टाटा स्टील फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की छात्रवृत्ति परीक्षा

Majhgaon (Md. Wasi) : प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा रविवार को मझगांव प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के एससी एसटी बच्चों के लिए स्कूल लेवल का ज्योति फेलोशिप (छात्रवृति) परीक्षा लिया गया. परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कुल 57 विद्यार्थी शामिल हुए. टाटा स्टील फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर बाबुलाल बोईपाय ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निकालने के लिए परीक्षा आयोजित की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-teacher-shipra-mishra-will-be-honored-with-national-teacher-award-2022-on-teachers-day/">जमशेदपुर

: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित होंगी शहर की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा

परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृति

जो बच्चे परीक्षा में सफल होंगे उन्हें टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा छात्रवृति प्रदान की जाएगी ताकि विद्यार्थी पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा काफी सराहनीय पहल है. एससी एसटी समुदाय के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-nursing-home-vandalized-on-patients-death-demand-for-action-on-doctors/">हजारीबाग:

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केन्द्रीय शिक्षा सचिव सोमा जेराई, आदिवासी हो समाज युवा महासभा झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष गोबिन्द बिरुवा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा झारखण्ड संयुक्त सचिव सिकन्दर हेम्ब्रम, मझगांव प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल चातार, मजहर हुसैन, प्लस टू उच्च विध्यालय मझगांव के शिक्षक, मझगांव KGVB के शिक्षक एवं अभिवावक मौजुद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही