Search

 
 
 

मझगांव : मुखिया से अनुपस्थिति विवरण पर हस्ताक्षर कराने के बीईईओ के आदेश से शिक्षक बिफरे

 
Mazgaon (Md. Wasi):  मझगांव के बीईईओ शेख शकील अहमद ने आदेश जारी किया है कि शिक्षकों को संबंधित पंचायत क्षेत्र के पंचायत मुखिया से अनुपस्थिति विवरण पर हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है.  इससे शिक्षकों में नाराजगी उत्पन्न हो गई और उन्‍होंने बुधवार को बीईईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया. शिक्षकों ने डीएसई से भी इस संबंध में बात की तो उन्‍होंने कहा कि विभाग की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें: आनंदपुर:">https://lagatar.in/anandpur-youth-dies-due-to-lightning-in-sadabmadi-chirumatha-siman-village/">आनंदपुर:

सदबमड़ी चीरूमाठा सिमान गांव में आसमानी बिजली गिरने से युवक की मौत

2 अगस्‍त को मांगा था शिक्षकों से स्‍पष्‍टीकरण

मालूम हो कि मझगांव प्रखंड़ के मध्य विद्यालय, उत्कमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मझगांव बीईईओ शेख सकील अहमद ने 25 जुलाई को एक पत्र जारी कर फरमान जारी किया था अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत मुखियाओं से अनुपस्थिति विवरण में हस्ताक्षर करवा कर 30 जुलाई को कार्यालय में जमा करें. 2 अगस्त को बगैर दिनांक व प्रत्रांक के पत्र जारी कर प्रखंड़ के जिन शिक्षकों ने मुखिया से हस्ताक्षर नहीं करवाए थे उन सभी को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का फरमान जारी किया.

बीईईओ कार्यालय पहुंचकर फरमान का विरोध किया

प्रखंड के शिक्षक बुधवार को मझगांव बीईईओ कार्यालय लगभग चार बजे पहुंचे और एकजुट होकर फरमान का विरोध किया. संघ के उपाध्यक्ष सपन शाहु ने तत्काल दूरभाष से जिला शिक्षा अधीक्षक से मामले की जानकारी देते हुए पूछा तो डीएसई ने कहा कि अभी कोई निर्देश नहीं है. इस तरह का आदेश अब तक विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है. मौके पर शिक्षिका प्रमिला कुमारी, नरायण कंसारी, रामपति उरांव , नवलकिरोश मांझी, सुखदेव भगत, ऐफ्रोम खलको, मुजाहिद अहमद, पुष्पा मंजरी मिंज, अंजु तिर्की, सुर्यकांत, सरदार सोरेन आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें: विधायक">https://lagatar.in/constitutional-process-proceeding-on-my-input-in-mla-cash-case-jaimangal/">विधायक

कैश कांड में मेरे इनपुट पर ही आगे बढ़ रही संवैधानिक प्रक्रिया : जयमंगल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही