Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मनाया गया शिक्षक दिवस

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड़ के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली. छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया. फूल, कार्ड, पेन आदि देकर शिक्षकों को सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-unemployed-youth-displaced-organization-celebrated-the-establishment-day/">चांडिल

: बेरोजगार युवा विस्थापित संगठन ने मनाया स्थपना दिवस

इन स्कूलों में भी मनाया गया शिक्षक दिवस

मझगांव प्रखंड़ के प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय घोड़ाबंधा, उच्च विद्यालय तरतरिया, प्रोजेक्ट बालिका पड़सा, मध्य विद्यालय मझगांव, बीएमसी मकतब मझगांव, मध्य विद्यालय घोड़ाबंधा, कस्तुरबा गांधी मझगांव, मध्य विद्यालय सरगरिया आदि स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य राजीव वर्मा ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे बताया कि राधाकृष्णन ने शिक्षक से राष्ट्रपति बन अपनी काबिलियत को साबित किया. उन्होंने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च पद पर काबीज होकर अपनी काबिलियत को साबित किया. तभी से उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-jharkhand-state-crop-relief-scheme-reviewed-by-bdo/">खरसावां

: झारखंड राज्य फसल राहत योजना की बीडीओ ने की समीक्षा

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में तरतरिया उच्च विधालय में प्रखंड़ के जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए. जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश पिंगुवा, पंचायत मुखिया चादंनी जेराई आदि ने भी बच्चों को सम्बोधित किया. मौके पर प्लस टू के प्राचार्य राजीव वर्मा, एम विलियम हो, विजया लक्ष्मी विरुवा, महिप किशोर पिंगुवा, विकास भोल, धीरेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार साहु, पदमनी होनहागा, ललिता पिंगुवा, रंजीता, मोनिका, जगदीश चंद्र, विमल किशोर बोईपाई, संजय जारीका, शालिनी पुरती, चांदु कुई, चंचल भष्टाचार्य, अबु तल्हा, राजेश महतो आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही