Search

 
 
 

मझगांव : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

 
Majhgaon (Md Wasi) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ जोसेफ कन्डुलना ने कहा कि शिक्षक अपने युग का प्रवक्ता होता है. वह सृजन और प्रलय दोनों स्थितियों में देश काल परिस्थिति के अनुरूप अपने राष्ट्र की भूमिका को सबसे बेहतर समझता है. इसीलिए भारत में गुरु को ईश्वर से श्रेष्ठ स्थान दिया गया है. विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि ये प्रखंड क्षेत्र में अपने विद्यालयों से सभी तरह से बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की गौरव गरिमा पर विस्तार से चर्चा की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/MAJHGAON-SAMMAN-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-retired-employee-of-water-resources-department-dies-in-road-accident-villagers-block-road/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी गरिमा स्वयं बनानी होगी. प्रखंड ने शिक्षक ज्योति बसु बारिक, प्रामिथक विद्यालय बुरुईकुटी, विकास भोल, प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव, संजय कुमार जारिका, मध्य विद्यालय खैरपाल, जगदीश सवैंया, मध्य विद्यालय देवधर, पूनम खाखा, मध्य विद्यालय तड़ापाई व मेनका नायक प्राथमिक विद्यालय बेंजोसाई को सम्मानित किया. इस मौके पर प्राचार्य राजीव वर्मा, बीपीओ बलराज कपूर, विमल किशोर बोपाई, प्रेमलता, ललिता पिंगुवा, मालती जोंको, कार्तिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही