Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मझगांव प्रखंड से 30 लोगों की टीम एक्सपोजर विजिट के लिए जाजपुर रवाना

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड से 30 लोगों की टीम एक्सपोजर विजिट के लिए ओडिशा (जाजपुर) रवाना हुई. टीम के वाहन को बीसी चंद्रकांत घाटे ने रवाना किया. जानकारी हो कि एक्सपोजर विजिट के लिए मझगांव प्रखंड से 30 लोग जाजपुर के दानागती प्रखंड जा रहे हैं. एस्पायर संस्था द्वारा जाजपुर जिला के दानागती ब्लॉक को चाइल्ड लेबर फ्री जोन घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से एस्पायर संस्था ओडिशा में काम कर वहां के क्षेत्र को चाइल्ड लेवर फ्री जोन बनाया है. वैसा ही इस क्षेत्र को भी बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त कराना है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tampering-with-44-labor-laws-is-not-tolerated-rakeshwar-pandey/">आदित्यपुर

: 44 श्रम कानूनों से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं : राकेश्वर पांडेय

तीन दिवसीय दौरा में दस पंचायत के लोग हैं शामिल

इस 3 दिवसीय दौरा में मझगांव प्रखंड के दस पंचायत से कुल 30 लोग शामिल हैं. इसमें प्रत्येक पंचायत से तीन व्यक्ति को लिया गया है. जिसमें मुख्य रूप से मानकी, मुंडा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य, उप मुखिया व अन्य मुख्य लोग शामिल हैं. जानकारी हो कि यह विजिट टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में एस्पायर संस्था के द्वारा आयोजित किया गया है. मौके पर सपना पात्रो, मुखिया प्रताप चातार, काजल कुमारी, ब्रजमोहन दिग्गी, अजय कंसारी, करीना नायक आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही