Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : टेंटोपोसी ओडिशा बना स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : स्वतंत्रता कप फुटबाल प्रतियोगिता में अमजद 11 टेंटोपोसी ओडिशा की टीम 2–0 से जीत कर 77 वें स्वतंत्रता कप फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता बनने की गौरव हासिल किया. स्वतंत्रता कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल काफी रोमांचक रहा. अमजद-11 टेटोपोसी ओडिशा बनाम झारखंड यंग बॉयज क्लब चाईबासा की टीम को खेलते हुए देखने के लिए लगभग 50 हजार दर्शक मैदान पर मौजूद थे. हजारों दर्शक की मौजूदगी में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. प्रथम हाफ में ही टेटोपोसी की टीम 1–0 की बढ़त बना चुकी थी. वहीं द्वितीय हाफ में भी टेटोपोसी की टीम ने उस बढ़त को 2–0 कर दिया. हालांकि यंग बायज क्लब चाईबासा की टीम ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन कई मौके मिलने के बावजूद उसे गोल में नहीं तब्दील कर सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-blood-donation-camp-organized-on-the-martyrdom-day-of-ram-lord-kerketta/">चाईबासा

: राम भगवान केरकेट्टा के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

विजेताओं टीम को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

फाइनल विजेता अमजद-11 टेंटोपोसी ओडिशा टीम को मुख्य अतिथि महताब आलम ने एक लाख 51 हजार नगद राशि, विशाल चमचमाती ट्रॉफी समेत अन्य पुरस्कार प्रदान किया. वहीं उपविजेता यंग बायज क्लब चाईबासा टीम को विशिष्ट अतिथि मझगांव थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने एक लाख, एक हजार नकद व ट्रॉफी समेत अन्य पुरस्कार प्रदान किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टेटोपोसी के खिलाड़ी सुनील ओराम को दिया गया. जबकि बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार राहुल ओराम को दिया गया. बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार फिरोज खान को. वहीं अनुशासित टीम सत्यजीत 11 सुकरूली टीम को दिया गया. मौके पर  कौशर अलि, उपाध्यक्ष मोहम्मद फैय्याज, दिलवर हुसैन, सचिव हाजी साजिद, सिंकद आलम, उप प्रमुख शबनम प्रवीन, प्रखमु सरस्वती चातार, मुखिया मधु धान, सब इंपेक्टर प्रशांत गौरव, लंकेश्वर तामसोय सद्दाम, मोनाजिर आदि नौवजवान कमेटी के सदस्य मौजुद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही