Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : लोवाहातु आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका की मौत की जिला जांच टीम ने किया पड़ताल

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत धोबाधोबिन पंचायत के लोवाहातु गांव में बीते रविवार को प्रसूति महिला की मौत मामले की जांच को लेकर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जांच टीम गठित की गई थी. जांच दल ने गुरुवार को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लोवाहातु गांव की प्रसूति मृत महिला सोमवारी केराई के पति राजीव तिरिया और उनकी सास श्रीमती तिरिया से पूछताछ की. जिला जांच टीम के नेतृत्वकर्ता डॉक्टर सामड़ द्वारा मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाकर मामले की पूछताछ की गई. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-three-injured-in-separate-road-accidents-two-in-critical-condition/">जगन्नाथपुर

: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर

प्रसव के दौरान रविवार को महिला की हो गई थी मौत

मालूम हो कि मझगांव प्रखंड के लोवाहातु आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका सह प्रसूति महिला सोमवारी केराई की इलाज के अभाव में बीते रविवार को घर में ही प्रसव के बाद उनकी मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप था कि उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सरस्वती कुमारी महिला के प्रसव के बाद घर आई थी और नाभि काटी थी जिसके बाद काफी रक्त प्रवाह के कारण एएनएम की मौजूदगी में प्रसूति महिला का मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-wise-survey-of-drought-will-be-done-in-the-district-only-67-percent-of-paddy-has-been-planted/">जमशेदपुर

: जिले में पंचायतवार होगा सुखाड़ का सर्वे, 67 प्रतिशत ही हो पायी है धान की रोपनी

जांच रिपोर्ट जिला चिकितसा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी

मृत महिला की सास ने एएनएम पर ₹1000 मांगने का आरोप लगाया था जिस पर बुधवार को भी मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद हुसैन मृत महिला के घर पहुंच कर मामले की पड़ताल की. वहीं गुरुवार को भी जिला जांच टीम द्वारा पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर मामले की जांच की गई. जांच रिपोर्ट जिला चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी. परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप अगर सत्य पाया जाता है तो संभव है कि संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई निश्चित होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही