Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : अधूरे पीएम आवास को समय अवधि में पूर्ण कराने की कवायद हुई तेज

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव पंचायत के ग्राम पांडुकी में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का रविवार को पंचायत सचिव शिवनाथ कुम्हार के द्वारा निरीक्षण किया गया. पंचायत सचिव ने कहा कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त राजमिस्त्री के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है. इन्हीं राजमिस्त्री के माध्यम से पूर्व के सभी अधूरे पड़े आवासों का निर्माण कराया जाएगा ताकि लाभुकों को परेशानी न हो. इससे अधूरे कार्य भी जल्द पूर्ण हो जायेंगे. पंचायत क्षेत्र में काफी पीएम आवास पहले से ही अधूरे पड़े हैं, इसलिए इनकी जांच उपरांत कार्य तेजी से कराया जा रहा है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-six-day-navadurga-chandi-yagya-begins-with-kalash-shobha-yatra/">मनोहरपुर

: कलश शोभा यात्रा के साथ छह दिवसीय नवदुर्गा चंडी यज्ञ शुरू

समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश

पंचायत सचिव ने बताया कि प्रशिक्षित मिस्त्री के द्वारा आवास को समय सीमा पर पूर्ण करवाने का प्रयास जारी है ताकि समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लाभुकों को आवास मिल सके. पंचायत क्षेत्र के सभी गांव में नवनिर्मित आवास को पूर्ण करवाने के लिए आवास कर्मियों के साथ मिलकर कार्यस्थल की जांच की जा रही है. कार्य के हिसाब से लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जा रहे है ताकि लाभुकों को कार्य करवाने में परेशानी का सामना ना करना पड़े. वहीं, समयावधि में आवास पूर्ण हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही