Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्राथमिक विद्यालय सादोमसाई का मुखिया ने किया निरीक्षण, एमडीएम में अनियमितता देख भड़की

Advertisement
Advertisement
Majhgaon : प्रखंड के आसनपाठ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सादोमसाई का पंचायत की मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा एवं पंचायत समिति सदस्य सरोज बिरुवा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण  किया. इस दौरान दोनों ने स्कूल के 44 बच्चों को मध्यान भोजन करते हुए पाया. परंतु थाली में मीनु अनुसार भोजन नहीं होने पर उन्होंने आपत्ति जताई. इतना ही नहीं सरकार के लाख चेतावनी के बाद भी एमडीएम लकड़ी से तैयार किए जाने पर भी उन्होंने एतराज जताया. इस पर मुखिया ने प्रधान शिक्षक को जमकर फटकार लगाई और मध्यान भोजन मीनू अनुसार देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-mla-representative-mithun-gagrai-was-welcomed-by-jmm-workers-in-nakti/">बंदगांव

: नकटी में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
[caption id="attachment_397239" align="aligncenter" width="554"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/majhagaon-school-2.jpeg"

alt="" width="554" height="369" /> विद्यालय में गैस के जगह लकड़ी चूल्हा का हो रहा उपयोग[/caption]

सिर्फ कागजों पर ही हो रहा कार्य

मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने कहा कि बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गलती करने पर शिक्षकों को दुबारा मौका नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि विद्यालय में विकास मद की राशि नाम मात्र का खर्च किया गया है, सिर्फ कागज पर ही विकास मद की राशि खर्च होती दिखाई जा रही है जबकि धरातल पर कार्य हुआ ही नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-people-of-the-muslim-community-staged-a-protest-demanding-the-reinstatement-of-urdu-teachers/">चाईबासा

: उर्दू शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया धरना

पूछताछ में भड़के शिक्षक 

विद्यालय के प्रधान शिक्षक संतोष गिरी पूछताछ के क्रम में आग बबूला हो गए और कहा कि जितना पैसा गैस के लिए मिलता है उतना में एक माह नहीं चल पाता है. इसलिए गैस छोड़कर लकड़ी पर भोजन पकाना पड़ता हैं. एक तरफ शिक्षा विभाग दावा करती है कि धुआं चूल्हे का उपयोग कहीं नहीं हो रहा है लेकिन सरकारी विद्यालय में ही सरकारी आदेश का धज्जियां उड़ाई जा रही है. यह कारनामा मझगांव प्रखंड के कई विद्यालयों में चल रहा है. इस मामले पर बीपीओ बलराज कपूर ने कहा कि मामला संज्ञान में आपके द्वारा लाया गया है. मामले की जांच की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही