Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : विधायक ने सदन में उच्च विद्यालय खडपोस व खैरपाल के लिए अनुदान की मांग की

Majhgaon(Md Wasi) : मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति ने अनुदान आधारित संचालित स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या झारखंड विधानसभा बजट सत्र में उठाया. इस संबंध में विधायक निरल पूर्ति ने विधानसभा में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अनुदान आधारित संचालित उच्च विद्यालय खैरपाल एवं उच्च विद्यालय खड़पोस व मझगांव के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी शिक्षण कार्य में पूर्ण रूप से कर्त्तव्यनिष्ठ हैं. लेकिन इन विद्यालयों को विगत वित्तीय वर्ष 2020-2021 से लगातार अनुदान आवंटित नहीं की जा रही है. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-pickup-van-full-of-wedding-processions-overturned-10-injured/">गुड़ाबांदा

: बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 10 जख्मी
जिससे इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चूकी है. इसलिए सरकार से सदन के माध्यम से उच्च विद्यालय खैरपाल एवं उच्च विद्यालय खड़पोस व मझगांव के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाए. जिससे अनुदान आधारित शिक्षक और कर्मियों को विद्यालय के संचालन में सुविधा हो सके. झारखंड सरकार हर क्षेत्र में विकास को लेकर बेहतर कार्य कर रही है. ये विद्यालय उड़ीसा सीमा क्षेत्र से सटे हुए हैं. शिक्षक और शिक्षण कर्मियों को 2020-21 में मिलने वाले अनुदान आधारित राशि मिल जाने से उनको काम करने में भी आसानी होगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dogola-chaita-on-march-26-in-dak-bungalow-premises/">चाकुलिया

: डाक बंगला परिसर में दोगोला चैता 26 मार्च को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही