Search

मझगांव : आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई घर के छप्पर उड़े

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र के बेनीसागर (झारखंड ओडिशा सीमा के गांव पर) में शनिवार देर रात आए आंधी-तूफान व बारिश से कई घरों के छप्पर उड़ गए और जगह-जगह पेड़ पौधे गिर गए. इस प्राकृतिक आपदा से  बेनीसागर निवासी गगन कुमार केसरी के घर का एस्बेस्टस पूरी तरह उजड़ गया. इनके अलावा तिलोकुटी गांव के मंगल केराई, सुशीला हेंब्रम, रोया लेयांगी, रश्मि हेंब्रम और जानूमपी निवासी पेलोंग लागुरी के घर का छप्पर भी उड़ गया. इससे सभी को भारी नुकसान हुआ है. घटना के समय सभी लोग परिवार समेत घर के भीतर ही मौजूद थे, गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पीड़ित परिवार के लोगों ने इसकी सूचना खडपोश पंचायत के मुखिया प्रताप चातार को दी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-held-gram-sabha-for-construction-of-bridge-on-janumbeda-brahmni-river-expressed-anger/">चक्रधरपुर

: जानुमबेड़ा ब्राह्म्णी नदी पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने की ग्रामसभा, जताया रोष

मुखिया ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन

मुखिया ने तत्काल पीड़ित परिवारों को नगद सहायता प्रदान कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि आंधी तूफान से वह बेघर हो गए हैं अगर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान नहीं होती है तो उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. वहीं, दूसरी ओर बेनीसागर चौक में तेज आंधी तूफान के कारण यात्री शेड के ऊपर भारी भरकम आम का पेड़ गिर गया, इससे यात्री शेड के अंदर मौजूद 10 से 12 लोग घायल हो गए. बारिश बंद होने के बाद सभी घायलों को ओडिशा के अस्पतालों में ले जाया गया है जहां उनकी इलाज जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp