Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड कार्यालय भवन का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचा कर्मी

 
Majhgaon (Md Wasi) : प्रखंड मुख्यालय भवन के मुख्य गेट समीप बरामदा का भारी-भरकम छज्जा बुधवार को प्रखंड कार्यालय खोलने के एक घंटे बाद गिर गया. हालांकि इस घटना में चतुरवर्गीय कर्मचारी बाल-बाल बच गया. उक्त स्थान पर कार्यालय का चतुर वर्गीय कर्मचारी जेना सिद्धू सफाई कर खड़ा था, उसी दौरान छज्जा का पांच से छह फीट लंबा-चौड़ा ढलाई का एक हिस्सा धराशाई होकर गिर गया. गनीमत रही कि कर्मचारी की नजर ऊपर की ओर पड़ी और वह दौड़ कर बाहर निकल गया, अन्यथा आज एक बड़ी घटना घट जाती. क्योंकि जिस दौरान ढलाई का एक हिस्सा गिरा उस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय में आगमन कर रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/prakhand-karyalay-majhgaon.jpg"

alt="" width="600" height="271" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-tower-damaged-for-a-month-in-jobhi-adjacent-to-bengal-border/">चाकुलिया

: बंगाल सीमा से सटे जोभी में एक माह से जल मीनार खराब

पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है भवन 

मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है. आए दिन भवन का प्लास्टर, ढलाई का हिस्सा गिर रहा है, फिर भी मजबूरी में प्रखंड कर्मी और अंचल कर्मी जान जोखिम में डालकर कार्य करने को विवश हो रहे हैं. कर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है, फिर भी वे मजबूरी में अपनी ड्यूटी जान जोखिम में डालकर करने को विवश हैं. पूरे प्रखंड की विकास गाथा लिखने वाला प्रखंड कार्यालय भवन आज खुद के विकास का बाट जोह रहा है. वहीं, जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-stalled-in-samta-nagar-for-five-days-local-people-gheraoed-junior-engineer/">जमशेदपुर

: समता नगर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, स्थानीय लोगों ने कनीय अभियंता का किया घेराव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही