Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : नदी में बहता लकड़ी का बोटा निकालने गया युवक तेज बहाव में बह गया

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (MD Washi) : मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई निवासी कैलाश पूर्ति (52 वर्ष) 22 अगस्त को अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुड़गांव-सादोमसाई नदी में तीन लोगों के साथ गया था. कैलाश के परिजनों के अनुसार उसके साथ रोटे पूर्ति, अंकुरा पूर्ति व बुधराम पूर्ति भी थे. चारों सुबह लगभग 11:00 बजे नदी के पानी में घुसकर बहता हुआ लकड़ी का बोटा निकाल रहे थे. उस दौरान नदी में पानी 5 से 6 फीट था. जैसे ही कैलाश वह उनके साथी लकड़ी निकाल रहे थे. उसी दौरान तेज बहाव में कैलाश बह गया. काफी दूर तक उसका हाथ ऊपर की ओर दिख रहा था. इसके बाद वह दिखना बंद हो गया. उसके बाद से ही परिजन सहित गांव के लगभग 60 से 70 युवक निरंतर पानी में घुसकर उसकी खोजबीन कर रहे हैं. अब तक उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है. [caption id="attachment_398188" align="aligncenter" width="302"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MAJHGAON-Kailash-3.jpg"

alt="" width="302" height="400" /> कैलाश पूर्ति का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-it-will-take-some-time-to-radically-change-the-power-system-gm/">जमशेदपुर:

बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन में थोड़ा वक्त लगेगा-जीएम
[caption id="attachment_398190" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MAJHGAON-Kailash-1.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> नदी किनारे जुटे ग्रामीण.[/caption] गांव वालों ने घटनास्थल से लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर तक नदी में गोता लगाकर खोजबीन की. घटना के बाद ही परिजन सहित स्थानीय पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने मझगांव थाना को जानकारी दी. पहले दिन मझगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कैलाश को खोजने के लिए कोई पहल नहीं की. कैलाश पूर्ति की पत्नी नामसी कुई पूर्ति ने कहा कि मेरे पति के डूबने की सूचना मझगांव थाना में दी गई, लेकिन पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है. प्रशासन चाहता तो गोताखोरों को लाकर खोजबीन की जाती. अगर उसका शव भी मिल जाता तो कम से कम अंतिम संस्कार करवा कर हमें शांति मिलती. कैलाश का दो बेटा और दो बेटी हैं. [caption id="attachment_398195" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MAJHGAON-Kailash-2.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> कैलाश पूर्ति के घर के सामने लगी भीड़.[/caption] [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही