Search

 
 
 

मझगांव : स्कूल में चावल चोरी करने आए चोर बाइक छोड़ हुए फरार

 
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना अंतर्गत बांकधर गांव के अंधारी-प्रहमसदा मुख्य मार्ग किनारे स्थित प्रथमिक विद्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मिड डे मील के चावल पर हाथ साफ करने की कोशिश की. हालांकि स्थानीय मुंडा राजु पिंगुवा व ग्रामीणों की सर्तकता से वे चोरी में सफल नहीं हो सके. गुरुवार सुबह शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. इस संबंध में कुमारडुंगी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-celebration-of-success-of-chandrayaan-3-in-hemkund-public-school/">जमशेदपुर

: हेमकुंड पब्लिक स्कूल में चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाया गया जश्न

लोगों को देख भागे चोर

ग्रामीण मुंडा राजु पिंगुवा न बताया कि बांकधर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रात करीब 12.30 बजे अज्ञात चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे गए लगभग 75 किलो चावल पर हाथ साफ करने की कोशिश की. कुछ आवाजें सुनने पर ग्रामीणों संग वे घर के नजदीक स्कूल पहुंचे तो तीन अज्ञात चोर चावल उठाकर बाईक से में लोड कर भाग रहे थे. ग्रामीण मुंडा ने इसकी सूचना समाजसेवी भुपेंद्र नायक को दी. जिसके बाद वे कुछ लोगों के साथ प्रहमसदा में चोंरो का इंतजार करने लगे. चोर जैसे ही प्रहमसदा जाने वाले सड़क पर पहुंचे तो लोंगो को देख बाइक छोड़ भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही