Search

 
 
 

मझगांव : गृह मंत्री के कार्यक्रम में क्षेत्र से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

 
 Majhgaon (Md Wasi) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मझगांव प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन की अध्यक्षता में बुथ कमेटी की एक बैठक मझगांव डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुई. इसमें गृह मंत्री अमित शाह के सभा में क्षेत्र से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को ले जाने के एवं सभा को सफल बनाने पर चर्चा हुई. मजहर हुसैन ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन से कोल्हान के साथ-सथ पूरे झारखंड की रूपरेखा बदल जाएगी. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कोल्हान सहित पूरे झारखंड में भाजपा की लहर होगी. गृह मंत्री के आगमन से सत्ता पक्ष बौखला गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-prabhatferi-will-be-taken-out-from-womens-college-on-the-birth-anniversary-of-swami-vivekananda/">चाईबासा

: महिला कॉलेज से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली जाएगी प्रभातफेरी

सभा को सफल बनाने का निर्णय

मझगांव प्रखंड से हजारों पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में गृह मंत्री के संबोधन को सुनने के लिए उत्सुक है. बैठक में मझगांव के चारों बूथ कमेटी के सदस्य शामिल हुए एवं सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया. इस दौरान मुख्य रूप से मुमताज, शाहिद कमाल, अफसर हुसैन, मार्शल पिंगुआ, सादिक हुसैन, अंजर हुसैन, राम गोप, रंजीत पिंग्वा, राजू गोप, मनिका गोप, मांगी क्यू, चंद्रिका पिंगुआ, दसमती हेंबॉर्म आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही