Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्लस टू उच्च विद्यालय में गर्मी से तीन बच्चे बेहोश

Majhgaon (Md Wasi) : शनिवार को भीषण गर्मी के कारण हर किसी का हाल बेहाल था. प्रचंड गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखा जा रहा है. उनकी छुंट्टी 11:30 बजे होती है. तमाम स्कूलों में बिजली की व्यवस्था है, लेकिन बिजली की आंख मिचौली दिन भर जारी रहती है. इस कारण बच्चों का हाल बेहाल हो गया है. गर्मी बढ़ने से बिजली की कटौती भी हो रही है. भीषण गर्मी के कारण प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव की कक्षा 9वीं के छात्र मदन पिंगुवा,  कक्षा 11वीं की छात्रा रीना नायक, दीपना रानी नायक गर्मी की वजह से चक्कर खाकर क्लास में ही गिर गये. उपस्थित शिक्षक श्याम सुंदर व शालेंद्र मार्डी बच्चों को मझगांव अस्पताल ले गये. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-maoists-put-up-posters-in-chatro-chatti-police-station-area-regarding-vote-boycott/">बोकारो

: वोट बहिष्कार को लेकर चतरो चट्टी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी
वहां डॉक्टर नीतीश कुमार केरकेट्टा, डॉ जगन्नाथ बेनकट ने बच्चों का उपचार  किया. एक छात्र और दो छात्राएं बेहोश हो गए. अभिभावकों ने स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की है. मगर प्रशासन इस पर अभी कोई फैसला नहीं ले पाया है. सुबह से ही तापमान असहनीय हो जाता है. गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग त्रस्त हैं. प्राचार्य सबिता बिरुवा ने जकारी दी कि विद्यालय में सोलर लाइट लगी हुई है, लेकिन कई माह से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. जिस कंपनी ने सोलर लगाया था उसे फोन करने पर रिसीव नहीं करते हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-maoists-put-up-posters-in-chatro-chatti-police-station-area-regarding-vote-boycott/">बोकारो

: वोट बहिष्कार को लेकर चतरो चट्टी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी

सिंहभूम में 85 वर्ष के ऊपर 45 व 33 दिव्यांग मतदाता होम वोटिंग करेंगे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chaibasa-Bujurg-Matdata.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक (एवीएससी) और 40% पीडब्ल्यूडी (एवीपीडी) श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं को होम वोटिंग तहत डाक मतपत्र से मतदान कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला में उपरोक्त श्रेणी में सम्मिलित मतदाता का डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र, मंझगांव विधानसभा क्षेत्र, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र व चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु कुल सात अलग-अलग टीम का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-maoists-put-up-posters-in-chatro-chatti-police-station-area-regarding-vote-boycott/">बोकारो

: वोट बहिष्कार को लेकर चतरो चट्टी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी
जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी मतपत्र कोषांग सह अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर रीना हांसदा के द्वारा बताया गया कि निर्धारित मानदंडों व आवश्यक व्यवस्था के अनुसार होम वोटिंग कराने के लिए प्रतिनियुक्त 7 टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिला में 85 वर्ष के ऊपर कुल 45 मतदाता तथा 40% से अधिक दिव्यांग कुल 33 मतदाता द्वारा होम वोटिंग किया जाना है. इसके लिए प्रत्येक दल में P1, P2, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति निश्चित किया गया है. जिले में होम वोटिंग की प्रक्रिया आज 4 मई एवं 5 मई को संचालित होगी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ccls-vigilance-team-conducted-surprise-inspection-of-mines/">रांची:

CCL की सतर्कता टीम ने किया खदानों का औचक निरीक्षण

लोकसभा चुनाव में चंपाई सरकार का राजनीतिक भविष्य तय होगा!

Kiriburu (Shailesh Singh) : लोकसभा चुनाव में कोल्हान क्षेत्र के सिंहभूम लोकसभा सीट से दो महिला प्रत्याशी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. ऐसा नहीं है, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी अपनी राजनीतिक विरासत को फिर से कायम करने के लिए इस चुनाव में अपनी पत्नी मधु कोड़ा को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. साफ शब्दों में कहा जाए तो मधु कोड़ा के लिए यह चुनाव राजनीतिक रुप से जीने मरने जैसा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accused-of-mobile-theft-commits-suicide-accuses-police-of-torture/">हजारीबाग

: मोबाइल चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
इस लोकसभा में कोल्हान की दोनों सीट पर हार-जीत चंपई सोरेन की राजनीतिक दशा और दिशा तय करेगी. आने वाले विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायकों को टिकट मिलने का भी दारोमदार बहुत कुछ चुनाव नतीजों पर निर्भर करता है. झामुमो इस लोकसभा में अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने और कायम रखने के लिए भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करने में जुटी है. सिंहभूम लोकसभा में जेएमएम के एक विधायक को छोड़ कर बाकि सभी विधायक जोबा मांझी को जिताने में एड़ी चोटी एक कर रहे हैं. यूं कहा जा सकता है कि विधायक इस चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के तौर पर देख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने से कोड़ा दम्पत्ति को बहुत राहत मिलती दिख रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ccls-vigilance-team-conducted-surprise-inspection-of-mines/">रांची:

CCL की सतर्कता टीम ने किया खदानों का औचक निरीक्षण
लेकिन इस दौरा से आदिवासी वोटर भाजपा की ओर कितना हद तक मुड़ सकते हैं, इस पर बोलना फिलहाल जल्दबाजी होगी. झामुमो अभी तक अपनी परंपरागत वोट को समेट कर रखने में कामयाब दिख रही है. जनता के बीच दोनों महिला प्रत्याशी अपनी-अपनी जगह पर लोकप्रिय हैं और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखती है. इसलिए इस चुनाव में अब तक मुकाबला टक्कर का दिख रहा है. इसके कारण कोड़ा दम्पत्ति और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कराएं, ताकि झामुमो से ज्यादा बेहतर हालत भाजपा की हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही