Search

 
 
 

मझगांव : ड्राइवर महासंघ की बैठक में सुरक्षित वाहन चलाने के दिए गए टिप्स

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोडाबंधा पंचायत के हल्दिया गांव में रविवार को मझगांव ड्राइवर महासंघ की बैठक गुरुपदा पान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित  महासंघ के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर वाहन चालकों द्वारा मंदिरा सेवन कर वाहन चलाने व तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है. बैठक में मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों के सभी वाहन चालक शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-club-west-organized-health-checkup-camp-at-parsudih/">जमशेदपुर

: रोटरी क्लब वेस्ट ने परसुडीह में किया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील

चालक संतोष पान और शंभूनाथ, मोहित, चंद्राय एवं सोनू  का कहना था कि ड्राइवर सीट पर बैठने के बाद काफी एकाग्रता की जरूरत होती है. सबसे पहले कार की रियर व्यू मिरर को अपने मुताबिक एडजस्ट कर लें. सीट बेल्ट जरूर लगाएं. अपना ध्यान बिल्कुल ना भटकने दें. इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या काफी ज्यादा है. ऐसे में कार को बिल्कुल सावधानी पूर्वक चलाएं. ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें. एक सेकेंड का भी भटकाव दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए ड्राइव करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल ना करें. सवारी गाड़ियों में महिलाओंं एवं बच्चोंं का सम्मान करें. शराब पीकर गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए ऐसा कतई ना करें. इस बैठक में उपस्थित संतोष केसरी, शंभूनाथ , चंद्रय ,सोनू , मोहित, राजू, इलेक्शन, जगमोहन, भुवनेश्वर इत्यादि सामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही