Search

 
 
 

मझगांव : मोतियाबिंद स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Majhgaon (Md. Washi) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को प्रखंड के सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सहियाओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. हरिपद हेम्ब्रम ने किया. प्रशिक्षक बिरेंद्र नाथ महतो ने मोतियाबिंद स्क्रीनिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उन्होंने इस अभियान में 50 वर्ष या उससे अधिक वायु वर्ग के लोगों का मोतियाबिंद जांच करने की जानकारी दी. कहा की मोतियाबिंद ऑपरेशन राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क किया जाता है. इसके लिए सभी एएनएम, सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी जल्द से जल्द  डोर टू डोर जाकर लोगों का मोतियाबिंद जांच करने का काम करें. मौके पर डॉक्टर हरिपद हेम्बम, सीएचओ अमिता तिर्की, अनिता मिंज, किरण तिर्की, एनिल लकडा, मारया गोराटी, आशा बाखला, एएनएम सुशीला लागुरी, यशियन्ता बानरा, संकुतला कुमारी, सीता खलखो, सरस्वती कुमारी, सीएचसी के सभी एनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया, बीटीटी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-8-famous-people-of-the-city-caught-gambling-sent-to-jail/">चाईबासा

: जुआ खेलते शहर के 8 नामचीन धराए, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही