Majhgaon (Md. Wasi) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में प्रखंड क्षेत्र की साहियाओं, सीएचओ एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों का सोमवार को कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर सनातन चातार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. प्रशिक्षण डीएफआईटी कोर्डिनेटर कामदेव बेसरा, डीएनटी लेप्रोसी चाईबासा ने दिया. प्रभारी डॉ. सनातन चातार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 15 से 28 जून तक क्षेत्र में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा. प्रखंड़ के 17,425 घरों में कुष्ठ रोगी की जांच प्रखंड़ के 114 साहियाओं व 114 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाएगी. जिसमें गांव-गांव और घर-घर भ्रमण कर लोगों के शरीर पर दाग धब्बों की पहचान करने और चिह्नित रोगी को पर्ची देकर अपने-अपने क्षेत्र के एएनएम, सीएचओ को जांच के लिए भेजी जाएगी. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/jsbc-vice-president-rajesh-shukla-met-the-governor-informed-about-the-problems-of-advocates/">राज्यपाल
से मिले JSBC उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिवक्ताओं की समस्याओं से कराया अवगत
से मिले JSBC उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिवक्ताओं की समस्याओं से कराया अवगत
Leave a Comment