Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मानकी-मुंडाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के पडसा पंचायत भवन परिसर में सोमवार को चार पंचायत के मानकी मुंडा एवं डाकुवाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एस्पायर द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई. मझगांव प्रखंड क्षेत्र के पड़सा, अधिकारी, बलियापोसीआसनपाठ पंचायत अंतर्गत 29 गांव के मानकी मुंडा एवं डाकुवाओं का प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई. इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 0 से 18 वर्ष के बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया. बतौर प्रशिक्षक एस्पायर के जिला समन्वयक नरेश ने कहा कि गांव स्तर पर मानकी-मुंडा का भूमिका डीसी एसपी जैसा है. बस उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराने की आवश्यकता है. क्योंकि आप सभी गांव के रोल मॉडल है. बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करना मानकी-मुंडा की जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-english-poetry-recitation-competition-organized-at-dbms-kadma-high-school/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

बच्चों को हर हाल में भेजे स्कूल

प्रत्येक गांव के मुंडा मानकी को निश्चित करना है कि गांव क्षेत्र का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. हर हाल में बच्चों को विद्यालय तक भेजना आवश्यक है. तब हम कल्पना कर सकते हैं आने वाले समय में हमारा गांव शिक्षित और विकसित गांव बनेगा. किसी भी हाल में पंचायत और गांव क्षेत्र में बच्चों से काम नहीं करवाना है और ना ही करने देना है. बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर इसकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए. बाल विवाह का प्रभाव गांव में काफी बुरा पड़ता है इससे जच्चा और बच्चा के मृत्यु दर में बढ़ोतरी होती है. बाल मजदूरी को बढ़ावा मिलती है और बच्चे समाज विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित हो जाते हैं. मौके पर प्रखंड समन्वयक चंद्रकांत घाटे, सीएफ ब्रजमोहन दिग्गी, सीएफ एम चिश्ती, सावन पान, सुशीला पिंगुवा, बुधराम सिरका, करीना नायक, कुलणा नायक, मुंडा बुद्धदेव पिंगुवा, नादी पिंगुवा, प्रताप चातार, लादुराम चातार, सनातन पिंगुवा, जनादेन भीमकुल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही