Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव मुख्यालय में मंगलवार को मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम को लेकर एएनएम, सीएचओ, साहिया व स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षिण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सनातन चातार की अध्यक्षता में प्रशिक्षिण आयोजित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सनातन चातार ने बताया कि नियमित टीकाकरण को बढ़ाने को लेकर 7 अगस्त से 12 अगस्त, 11 सितम्बर से 16 व नौ अक्टुबर से 14 तक मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-in-mobile-theft-case-police-sent-to-jail/">चांडिल

: मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

घर-घर जाकर साहिया दीदी सर्वे करेंगी

नियमित टीकाकरण से छूटी गर्भवती महिला एवं शून्य से छह वर्षीये बच्चे के लिए विभाग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर साहिया दीदी सर्वे करेंगी. मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा. जिसके लिए तीन सेसन बनाया गया है, जो मुख्य रूप से प्रखंड़ क्षेत्र के सभी गांवों व टोलों में बच्चों व गर्भवती माता जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है उसे चिंहित करके टीका दिया जाएगा. मौके पर स्वास्थ्य एएनएम सुशिला लागुरी, सकुंतला कुमारी, विंदवास्नी कुमारी, ममता कुमारी, शांती सुमन सोरेंग, सरस्वती कुमारी, सुष्मा टोपनो, सीता खलखो, प्रियंका सिंहा आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-held-meeting-in-scheduled-tribe-high-school/">घाटशिला

: अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय में विधायक ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही