Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्रखंड क्षेत्र के 30 किसानों का समेकित कृषि पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड परिसर स्थित आत्मा भवन परिसर में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिरप बास्के की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में मझगांव प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 30 किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा. बतौर प्रशिक्षक बीटीएम जेम्स सलिल होनहागा ने किसानों को समेकित कृषि पर उन्नत तरीके से कृषि करने का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-science-day-celebrated-in-science-faculty-of-karim-city-college-winners-of-quiz-and-speech-competition-awarded/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के विज्ञान संकाय में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, क्विज व भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

प्रशिक्षण के बाद वैज्ञानिक विधि से कृषि करेंगे किसान

इस योजना का लाभ लेकर किसान उन्नत कृषि से बेहतर जीवन यापन करें और अपना आय दुगनी करें. तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित 30 किसान अपने-अपने गांव में वैज्ञानिक विधि से कृषि करेंगे. राज्य सरकार उन्नत कृषि के लिए अनुदानित दर पर कृषि यंत्र, बीज उपलब्ध करवा रही है. इतना ही नहीं सरकार योग्य किसानों को कृषि ऋण देकर लाभान्वित कर रही है ताकि हमारे किसान बेहतर कृषि कर पाएं. समेकित कृषि का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही