Search

 
 
 

मझगांव : तीन साल की बच्ची से रिश्ते के चाचा ने किया दुष्कर्म, धराया

 
Majhgaon : मझगांव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत अंतर्गत ईचापी गांव के टोला नुगुसाई में 13 सितंबर को लगभग 3 वर्षीय बच्ची का रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार बच्ची की मां खेत में काम करने गई थी. उसी दौरान बच्ची के रिश्ते के चाचा आरोपी चोगो ने दुष्कर्म किया. यह भी बताया जा रहा है कि बच्ची मूक बधिर है. दूसरे दिन बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी मां उसे मझगांव ले गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-geeta-koda-met-the-district-education-officer-regarding-the-problems-of-teachers/">चाईबासा

: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली सांसद गीता कोड़ा
सोमवार को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई. स्थानीय डॉक्टरों ने बच्ची का मामला जाना तो मझगांव थाना को सूचना दी. मझगांव पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाई है. जगन्नाथपुर एसडीपीओ ईकडु डुंडुंग मझगांव थाना क्षेत्र के ईचापी नुगुसाई पहुंच कर मामले की पड़ताल की है. पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर मझगांव थाना ले आई है. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की उम्र लगभग 13 से 14 साल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही