Search

 
 
 

मझगांव : खेलो झारखंड के तहत विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों  को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संदीप कुमार ने पुरस्कृत किया. खेलो झारखंड के तहत विद्यालय स्तर पर 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, फुटबॉल मैच सहित अन्य खेल प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की गई थी. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/the-sacrifice-of-tribals-of-jharkhand-cannot-be-forgotten-dr-mithilesh/">झारखंड

के आदिवासियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : डॉ. मिथिलेश
आपकी मेहनत और लगन आपका भविष्य तय करता है. पढ़ो इतनी खामोशी से कि रिजल्ट शोर मचाए. खेल भी बेहतर तरीका से करें. स्कूल से लेकर प्रखंड और प्रखंड से लेकर राज्य तक पहुंचें. स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करें. मौके पर प्राचार्य राजीव वर्मा, धीरेंद्र कुमार तिवारी, एसएमसी अध्यक्ष मोहम्मद आदिल, शिक्षक विकास भोल, मुकेश साहू, मोनिका मुखी, सविता बिरुवा, मयूर गोर, निलेश कुमार, प्रेमलता, ललिता पिंगुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही