Search

 
 
 

मझगांव : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड शिक्षा कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सपन साहू की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सरकारी शिक्षकों का बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सेवा संपुष्टि एवं सेवा पुस्तिकाओं को जिला डीएससी कार्यालय से वापस लेना, जुलाई माह का इंक्रीमेंट को प्रखंड क्षेत्र में कैंप लगाकर किए जाने, अंतर जिला स्थानांतरण कार्य की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई. इसके साथ ही समय अवधि में ही शिक्षकों का वेतन निकासी की व्यवस्था करने और समस्याओं के निदान पर भी बातों को रखा गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-teachers-union-met-minister-mithlesh-kumar-thakur/">चाईबासा

: मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर से शिक्षक संघ ने की मुलाकात

संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा ताकि वरीय पदाधिकारियों के गलत बयान बाजी का मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके. प्रखंड में विद्यालयों द्वारा जाति प्रमाण पत्र तैयार करने का व्यवस्था किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को समय पर जाति प्रमाण पत्र मिल सके. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही