Search

मझगांव : ग्रामीणों ने बैठक कर राशन डीलर बदलने की मांग की अन्यथा डीसी कार्यालय के सामने देंगे धरना

Majhgaon : पश्चिम सिंहभूम जिला के मझगांव प्रखंड अंतर्गत पडसा पंचायत के ग्राम ताडापाई जन वितरण प्रणाली दुकानदार चांदनी महिला समूह पर कार्डधारियों ने दो माह का अनाज नहीं देने आरोप लगाया है. मंगलवार को ताडापाई चौक पर ग्रामीण मुंडा बुद्धदेव पिंगुवा की अध्यक्षता में राशन कार्डधारियों ने बैठक कर कहा कि दुकानदार हम कार्डधारियों को हमेशा से शोषित करते आ रही है. हमेशा दुकानदार एक माह का अनाज देकर दो माह का कार्ड में अंकित कर देती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/in-kiriburu-the-mercury-dropped-due-to-the-cold-the-dew-drops-on-the-grass-and-the-leaves-of-the-tree-became-snow/">किरीबुरु

में ठंड से पारा गिरा, घास और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बनीं बर्फ
पूछने पर कहा जाता है कि आवंटन कट गया है. गांव में दूसरे राशन डीलरों द्वारा समय पर अनाज वितरण किया जाता है. कार्डधारियों ने एक सप्ताह पूर्व पंचायत में लगने वाली आपके आधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन देकर चांदनी महिला समूह से राशन का उठाव नहीं करने की बात कही थी. कार्डधारियों ने विभाग से मांग की है कि दूसरे राशन डीलर से अनाज वितरण किया जाए. उक्त डीलर से दो माह का राशन विभाग दिलाए अन्यथा सभी ग्रामीण लाभुक पैदल मार्च कर जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//