Majhgaon (Md Wasi) : बिजली विभाग की लापरवाही एवं पीएचडी विभाग की उदासीनता के कारण कुमारडुंगी गांव के हजारों परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए पिछले दो माह से तरस रहे हैं. दोनों विभाग के उदासीन रवैये से से नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने मंगलवार को रैली निकालकर विरोध जताया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कुमारडुंगी मुख्य चौक में पीएचडी विभाग व बिजली विभाग के पदाधिकारियों का पुतला दहन किया. पुतला दहन का नेतृत्व गांव की महिलायें कर रही थी. महिलाओं ने अपनी समस्या से सांसद प्रतिनिधि को भी अवगत कराया था. इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी के सहयोग से जनाक्रोश रैली निकाली गई. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-medical-officer-in-charge-held-a-meeting-regarding-the-filaria-control-program/">चक्रधरपुर
: फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक
: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थाना प्रभारी : डीएसपी
: फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक
बिजली बिल बकाया होने के कारण काट दी गई बिजली
ग्रामीणों ने कहा कि कुमारडुंगी के हाटसाई, खड़बंध हाटसाई, तांती टोला, ग्वालासाई, दुकानसाई, ढीपासाई सहित आसपास के गांव में लगभग दो हजार लोग रहते हैं. सभी के घरों में प्रखंड स्थित जलमीनार से पाईपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाती है. जलमीनार बिजली से चलती है. परंतु विभाग ने बिजली बिल बकाया होने के कारण बिना सूचना दिए ही जलमीनार का कनेक्शन काट दिया. इस कारण विगत 22 दिसंबर 2022 से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. इसे लेकर ग्रामीणों ने विधायक को लिखित व मौखिक शिकायत की गई थी कि लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-quick-execution-of-pending-cases-station-in-charge-dsp/">चक्रधरपुर: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थाना प्रभारी : डीएसपी
Leave a Comment