Search

 
 
 

मझगांव : नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 
Majhgaon : मझगांव प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मझगांव हाई स्कूल समीप सभागार भवन में हुआ. एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, विशिष्ट अतिथि जीप पदस्थ पूनम जेराई व जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय मौजूद थे. सभी ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वागत कार्यक्रम में मझगांव प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-meeting-was-held-at-the-community-health-center-regarding-the-preparations-for-the-summer-campaign/">मझगांव

: समर अभियान की तैयारियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक

सभी को शिक्षित होना जरूरी : सरस्वती चातार

[caption id="attachment_364123" align="aligncenter" width="537"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/MAJHGAON-UNMUKHIKARAN-1.jpeg"

alt="" width="537" height="358" /> कार्यक्रम मे उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधि[/caption] प्रखंड प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अशिक्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र में बाल तस्करी और डायन प्रथा दूर नहीं हो रही है. जब तक समाज का एक भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित रहेगा तब तक समाज विरोधी गतिविधियां होती रहेगी. इन सब को रोकने के लिए सभी को शिक्षित होना जरूरी है ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके. जिप सदस्य पूनम जेराई ने कहा कि समाज सेवी संस्था के द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है. लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि छह माह के दौरान सामाजिक संस्था का बेहतर कार्य देखने को मिला. कई ऐसे बच्चे निकल कर आए जो विद्यालय से दूर थे आज उन सभी बच्चों का संस्था के द्वारा विद्यालयों में नामांकन करवाई गया है. हम सभी जनप्रतिनिधि एक सूत्र में बंधकर शिक्षा को बढ़ावा देने को तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kovid-vaccine-given-to-66-children-in-marwari-hindi-middle-school/">चाईबासा

: मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में 66 बच्चों को दिया गया कोविड का टीका

यह लोग रहे उपस्थित

मौके पर उप प्रखंड प्रमुख शबनम परवीन, मानकी मुंडा संघ के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा, श्री रमन, हिमांशु प्रधान, सपना पात्रो, गोकुल पोलाई, मधु धान, लक्ष्मी पिंगुवा, गणेश शाहु, सरस्वती चातार, प्रताप चातार, राजीव वर्मा, विकास भोल, धीरेंद्र तिवारी आदि सभी पंचायत मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही