Search

मझगांव : सांसद के प्रयास से धनसारी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी प्रखंड के ग्राम छोटा धनसारी में विगत दो महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक कराया गया. धनसारी गांव में ट्रांसफार्मर खराब रहने से गांव के सैकड़ों परिवारों के लोगों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. लाइन नहीं रहने से गांव के लोग गर्मी से बेहाल थे. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सांसद गीता कोड़ा से किया था. सांसद ने बिजली विभाग से संपर्क स्थापित कर तत्काल गांव में ट्रांसफर उपलब्ध करवाने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-lakhaidih-village-became-a-source-of-inspiration-by-completely-banning-liquor/">डुमरिया

: लखाईडीह गांव पूर्ण शराब बंदी कर बना प्रेरणा का स्त्रोत
शनिवार को संसद गीता कोड़ा की प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. कांग्रेस जिला सचिव सनी पाठ पिंगुवा एवं कुमारडुंगी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष कृष्णा पाठ पिंगुवा के द्वारा उद्घाटन किया गया. गांव में ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सांसद गीता कोड़ा का आभार जताया. उद्घाटन कार्यक्रम में राजीव पाठ पिंगुवा, सोनाराम पाठ पिंगुवा , शकुंतला पाठ पिंगुवा, सत्य शिला पाठ पिंगुवा, जयपाल सिंकु, लूंगी सिरका, विक्रम पाठ पिंगुवा, जवाहर पाठ पिंगुवा, आदि  एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalite-mochu-with-a-prize-of-15-lakhs-is-roaming-in-the-forests-of-lipunga-with-his-squad/">किरीबुरु

: 15 लाख का इनामी नक्सली मोछू अपने दस्ते के साथ लिपुंगा के जंगलों में घूम रहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp