Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

Majhgaon (Md Wasi): मझगांव प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. क्षेत्र के लोग रोजाना बारिश की आस देख रहे हैं लेकिन बारिश नहीं होने से उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है. लगातार कई दिनों से क्षेत्र का पारा 42 डिग्री से ऊपर रह रहा है, जिसके कारण आम जनमानस का जीना मुश्किल हो गया है. क्षेत्र के अधिकतर तालाब व कुएं सूख गए हैं. इसके कारण इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. मझगांव रेफरल अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी से लेकर उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-gram-sabha-committee-constituted-to-stop-anti-social-activities/">मझगांव

: समाज विरोधी गतिविधियों को बंद करने के लिए ग्राम सभा कमेटी गठित

धूप व गर्मी से बचने की सलाह

अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर रोजाना करीब 60 से 70 तक पहुंच गयी है. इनके अलावा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीज पहुंच रहे हैं. अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डाॅ सनातन चातार ने बताया कि प्रखंड में लगातार गर्मी बढ़ रही है और लू चल रही है. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं. गर्मी में लोगों को काफी पसीना आता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित होने से दस्त और रक्तचाप के कम होने समेत अन्य कई प्रकार की बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है. गर्मी से लोगों को बचने की आवश्यकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही