Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत अंतर्गत कुलबाई गांव में गुरुवार को धान कुटवाने के दौरान मशीन में फंस कर एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा कि धान कुटवाने के दौरान गांव की हीं सीता तिरिया (20) नामक महिला मशीन के नीचे से भूसा निकल रहा थी, इसी दौरान मशीन में उसके सिर का बाल फंस गया. जिससे महिला मशीन में फंस गई. महिला के सिर में भारी चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-five-lakh-rupees-looted-from-a-bike-rider-near-raghoi-village/">चक्रधरपुर

: राघोई गांव के पास बाइक सवार से पांच लाख रुपए की लूट

इलाज के दौरान हुई मौत

महिला के परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. वहां डॉक्टर सनातन चातार ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला का एक दो वर्ष का बच्चा भी है. इस घटना से पूरा गांव मातम में है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही