Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर महिलाओं ने निकाली जागरुकता रैली

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के ग्राम हेसेलबेरल में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सोमवार को एस्पायर द्वारा आयोजित घोड़ाबंधा पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति के नेतृत्व में 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बाल श्रम और बाल विवाह रोकथाम के लिए बैठक आयोजित कर जागरुकता रैली निकाली गई. सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर बाल श्रम रोकथाम के लिए नारे लगाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Mazgaon-Raily.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-several-proposals-were-passed-in-the-meeting-of-the-hospital-management-committee/">चाकुलिया

: अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित
महिलाओं ने शपथ लिया कि हर हाल में बच्चों को विद्यालय भेजेंगे और गांव क्षेत्र हो या पंचायत में एक भी बच्चों को बाल मजदूरी नहीं करने देंगे. अगर कोई जबरन बच्चों से कार्य करवाता है तो उसके विरुद्ध हम सभी महिलाएं कानूनी कार्यवाही के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे. पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति ने कहा कि अपने गांव को विकसित और शिक्षित बनाना है तो हर हाल में बच्चों को विद्यालय भेजना होगा. मौके पर पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति, सीएफ एम चिश्ती, जमादार हेंब्रम, लव हेंब्रम, जवाहर लाल पान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही