Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं श्रमिक - बड़कुंवर गागराई

Majhgaon (Md. Wasi) : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय. भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर की ओर से कुमारडुंगी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम खड़बन्ध स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में एकदिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे. अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका लाभ उठाने के लिए आगे आने का आह्वान किया. गागराई ने श्रमिकों के  सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा तथा जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं तथा इनका हर जगह शोषण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-stealing-in-house-arrested-goods-recovered/">आदित्यपुर

: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

श्रमिक सरकारी योजनाओं से कोसों दूर हैं

उन्होंने बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड के पहल से समाज के श्रम बल को काफी फायदा हो रहा है तथा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं. इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने अपने उद्बोधन में वित्तीय लेन-देन में डिजिटल मोड को अपनाने, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा बीओसी कार्ड बनवाकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने पर विशेष बल दिया. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र में श्रमबल की स्थिति अत्यन्त दयनीय है जिसका मुख्य वजह जागरूकता की भारी कमी है. इसलिए यहां के श्रमिक सरकारी योजनाओं से कोसों दूर हैं. इसे भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/rcb-and-rr-will-try-to-keep-alive-the-hope-of-reaching-the-ipl-playoffs/">आईपीएल

के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने उतरेगी आरसीबी और आरआर

पीताम्बर राउत ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत ने किया. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का निबंधन प्रक्रिया तथा इसके लाभ के बारे में जानकारी दी. इस कार्यक्रम में चार गांव के 100 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जयमति पिंगुआ, शिक्षक प्रधान कुजूर, बासुदेव महाराणा, समाजसेवी विजय सिंह पिंगुआ आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही