Search

मझगांव : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं कार्यकर्ता : जोबा माझी

Majhgaon (Md Wasi): झामुमो की मझगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित हुई. इसमें चार प्रखंड मझगांव, कुमारदुंगी, तांतनगर और मंझारी के 45 पंचायत के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा माझी शामिल हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा को हमेशा से सबसे मजबूत रखा है. यही कारण है कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने के बावजूद जनता का फैसला नहीं बदला. यह झामुमो कार्यकर्ता और जनता के बीच बेहतरीन तालमेल का परिणाम है. 2024 चुनावी वर्ष है, हम सभी को लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए तैयार रहना है. जिस प्रकार 2019 में एकता के साथ कोल्हान में झामुमो की जीत हुई, आने वाले चुनाव में भी हम सभी मजबूती के साथ हेमंत सोरेन को फिर से राज्य की बागडोर सौंपेंगे. दो साल कोरोना संक्रमण के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दूरदर्शिता के साथ राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. [caption id="attachment_658191" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mantri-joba-majhi-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में शामिल झामुमो कार्यकर्ता[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-banna-gupta-provided-pension-certificate-to-old-woman-and-widow/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वृद्धा व विधवा को प्रदान किया पेंशन प्रमाण पत्र

बीजेपी की दाल यहां नहीं गलने वाली नहीं

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात करते हैं, जबकि जनता का उससे कोई लेना-देना नहीं. देश की जनता महंगाई , बेरोजगारी से परेशान है और प्रधानमंत्री किसी की सुनने वाल ही नहीं. केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी, सीबीआई हेमंत सरकार को तोड़ने में ही लगी है. लगातार परेशान कर रही है. हम सब मजबूत रहेंगे तो बीजेपी की दाल यहां नहीं गलने वाली नहीं है. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हमने गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी को जीता कर दिल्ली पहुंचाने का काम किया, लेकिन जीतने के बाद एमपी महोदया कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भूल गई. हम टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन कोल्हान में हमारा दावा मजबूत हो रहा है. इसलिए गठबंधन के तहत ही सिंहभूम लोकसभा झामुमो के पक्ष में जा रहा है. एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने-अपने विधानसभा में सदस्यता कार्यक्रम करें. जिससे हम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज कर सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp