Search

 
 
 

आदित्यपुर : मणिपुर की डबल इंजन सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : चंपई सोरेन

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : झारखंड के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने मणिपुर घटना की घोर निंदा की है. आदित्यपुर स्थित जेएमएम कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद मणिपुर की डबल इंजन सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. वहां आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा है जो अशोभनीय है. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को विराजित कर भाजपा सरकार मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ ही दुर्व्यवहार पर उतारू है. प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे हैं. वे चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जबकि उनका दायित्व बनता है कि देश की 140 करोड़ जनता की अस्मिता का खयाल रखे. उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि तुरन्त मणिपुर की सरकार से इस्तीफा लेना चाहिए. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार को किसी भी लिहाज से माफी योग्य नहीं बताया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-call-to-strengthen-the-party-in-the-assembly-level-meeting-of-youth-congress/">मझगांव

: युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही